Surya Ke Upay | सूर्य को मजबूत करने के सरल एव कारगर उपाय

Surya Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक महत्वपूर्ण ग्रह है| ख़राब सूर्य कई नकारात्मक परिणाम देता है इसलिए समय पर सूर्य के उपाय surya ke upay करने आवश्यक है| यहा पर हमने आपसे सूर्य के कुछ वैदिक उपाय दिए है जिसके माध्यम से सूर्य को जन्म पत्रिका में ठीक किया जा सकता है|

किसी भी ग्रह को अच्छा बनने और उसके अच्छे परिणामों की प्राप्ति के लिए वैदिक ज्योतिष में तिन प्रकार से उपाय किये जाते है| जैसे की

  • मंत्र के द्वारा
  • रत्न के द्वारा
  • कर्म के द्वारा

यहाँ पर हम आपसे सूर्य के तीनो उपायों के माध्यमसे कैसे ठीक किया जाता है उन पर चर्चा करेंगे|

Surya Ke Upay | सूर्य के उपाय

जन्म पत्रिका में सूर्य जब भी कोई शत्रु राशी में, या नीच की राशी में स्थित हो तब उसके उपाय(Remedies) की आवश्यकता होती है| सूर्य की खराब स्थिति की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना करना पद सकता है| सूर्य ज्योतिष में पिता, गवर्नमेंट, आत्मशक्ति, नाम और सन्मान, इत्यादि के लिए देखा जाता है| ऐसे में सूर्य खराब हो तब इन सभी क्षेत्र में रुकवाते और तकलीफे आती रहती है| सूर्य के उपाय(Surya ke Upay) से सूर्य को ठीक किया जा सकता है और इन सभी क्षेत्रो में अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते है|

मंत्र के द्वारा सूर्य के उपाय | Mantra Remedies of Sun in Hindi

वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रह के लिए मन्त्र दिए हुए है| जिन मंत्रो के माध्यम से हम ग्रह को अच्छी स्थिति में ला सकते है और उनका अच्छा फल प्राप्त कर सकते है| सूर्य के लिए भी कई मंत्रो का प्रावधान है जिनके माध्यम से सूर्य को ठीक किया जा सकता है| यहाँ निचे हमने सूर्य के मंत्र दिए है|

ऊँ सूर्याय नम: ।

ऊँ ह्यं हृीं हृौं स: सूर्याय नम: ।

ऊँ जुं स: सूर्याय नम: ।

ऊँ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।

जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
तमोहरि सर्वपापघ्नं प्रणतोडस्मि दिवाकरम् ।

ऊपर दिए गए सभी मन्त्र वैदिक मंत्र है जिसके माध्यम से सूर्य के बुरे फल से बचा जा सकता है| सूर्य के मंत्रो का प्रयोग किसी भी रविवार से शुरू किया जा सकता है| रविवार के दिन सुबह से इन में से किसी भी मन्त्र का 108 बार जाप करना चाहिए| यह सभी मंत्र काफी प्रभावशाली और सूर्य के उपाय के लिए कारगर है|

रत्न के द्वारा सूर्य के उपाय | Stone Remedies of Sun in Hindi

किसी भी ग्रह के उपाय के लिए ज्योतिष में रत्न धारण करने का भी प्रावधान है| सभी ग्रहों के लिए अलग अलग रत्नों को सूचित किया गया है| जब भी कोई ग्रह बुरे फल दे रहा हो और जन्म पत्रिका में सही स्थिति माँ स्थित न हो तब उसका रत्न धारण करने से उनके बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है|

सूर्य के उपाय के लिए ज्योतिष के द्वारा माणिक्य रत्न को धारण करने का सुझाव दिया जाता है| लेकिन हमारा सुझाव यह है की अगर आप सूर्य के उपाय के लिए माणिक्य को पहनने जा रहे है तो इसके पहले किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह अवश्य लेनी चाहिए|

कर्म के द्वारा सूर्य के उपाय | Remedies of the Sun by Action in Hindi

सूर्य के उपायों में कुछ उपाय ऐसे भी है जिन्हें क्रिया(कर्म) द्वारा करना पड़ता है| कुछ लोग ऐसे होते है जो मन्त्र और रत्न के उपायों को अच्छे से नहीं कर पाते है उनके लिए यह उपाय अच्छे रहते है| यह उपाय निचे दिए गए है|

  • रोज सुबह उठ कर सूर्य को जल चढ़ाना
  • सूर्य पिता का कारक है इस लिए रोज पिताजी के आशीर्वाद को प्राप्त करना|
  • सूर्यनमस्कार करना|

रोजाना सुबह उठकर एक निश्चित समय पर सूर्य देव को जल समर्पित करना चाहिए| यह किसी भी रविवार के दिन से शुरू करके 43 दिन तक लगातार करते रहना चाहिए| ऐसा करने से सूर्य का अच्छा फल तुरंत प्राप्त होता है| लेकिन जो भी समय निश्चित करते हो, 43 दिनों तक उसी समय पर सूर्य को जल समर्पित करे|

ज्योतिष में पिता का कारक सूर्य है| पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध सूर्य को मजबूत करते है| रोज सुबह उनके आशीर्वाद प्राप्त करने से सूर्य देव की भी कृपा प्राप्त होती है|

सूर्य के उपाय से क्या लाभ होगा ? | What will be the benefit of the remedy of Surya?

ज्योतिष में सूर्य प्रमुख ग्रह है| उसे ग्रह में राजा का सन्मान प्राप्त है| सभी ग्रह उसी के अनुसार चलते है| सूर्य की बुरी स्थिति जन्मपत्रिका को निर्बल बनाती है| सूर्य के उपायों के माध्यम से हम उसकी शक्ति बढ़ा सकते है| सूर्य अच्छा होने से सरकार से लाभ, जो गवर्नमेंट में सर्विस करना चाहते है उन्हें लाभ होता है, पिता से सम्बन्ध मधुर होता है, आत्मशक्ति और खुद पर विश्वास बढ़ता है|

ऊपर दिए गए सूर्य के उपाय में कोई भी प्रश्न हो तो निचे कमेंट करके अवश्य पूछे| लेकिन किसी भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह अवश्य लेनी चाहिए|

Leave a comment