Sharda mata ki Aarti | शारदा माता की आरती | Lyric | PDF Download

sharda mata ki aarti | शारदा माता की आरती | Lyric

||शारदा मंत्र||

शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।

||श्री शारदा माता की आरती||

हे शारदे! कहाँ तू बीणा बजा रही है |
किस मंजुज्ञान से तू जग को लुभा रही है |

किस भाव में भवानी तू मग्न हो रही है,
विनती नहीं हमारी क्यों मात सुन रही है |

हम दीन बाल कब से विनती सुना रहे हैं,
चरणों में तेरे माता हम सिर नवा रहे हैं |

अज्ञान तुम हमारा माँ शीघ्र दूर कर दे,
द्रुत ज्ञान शुभ्र हम में माँ शारदे तू भर दे |

बालक सभी जगत के सुत मात है तिहारे,
प्राणों से प्रिय तुझे है हम पुत्र सब दुलारे |

हमको दया मयी ले गोद में पढ़ाओ,
अमृत जगत का हमको मां शारदे पिलाओ |

ह्रदय रुपी पलक में करते है आहो जारी,
हर क्षण ढूंढते है माता तेरी सवारी |

मातेश्वरी तू सुन ले सुन्दर विनय हमारी,
करके दया तू हरले बाधा जगत की सारी |

Maihar vali Sharda mata

यह एक शक्ति पीठ है| यहाँ पर माता का के 51 अंश में से हार गिरा था| यह त्रिकुटा पहाड़ साहिलारा, मैहर, मध्य प्रदेश में स्थित है| यह माता शारदा देवी के मंदिर से प्रसिद्ध है| यहाँ पर हार के गिरने की वजह से इसे मैहर के नाम से जाना जाता है| हर दिन यहाँ हजारो यात्री दर्शन के लिए आते है लेकिन जब भी नवरात्रि होती है तब भक्तो की संख्या काफी अधिक देखने को मिलती है|

Sharda mata ki aarti | Image | PDF Download

sharda mata ki aarti image

यहाँ पर हमने आपसे शारदा माता की आरती का फोटो (image of sharda mata aarti) को शेयर किया है ज्जिसे आप download कर सेव कर सकते है| इस तरह से download करने और सेव करने से इसे आसानी से डिवाइस में खोजा जा सकता है| इसे आप pdf के रूप में download भी कर सकते है|

शारदा माता की आरती के लाभ (Benefits)

माता शारदा को सरस्वती भी कहा जाता है| सरस्वतीं माता के पूजन (शारदा माता के पूजन) से कई तरह के लाभ होते है| उनमे से मुख्यत्व दो लाभ सबसे अधिक होते है| शारदा देवी को विद्या की देवी मानी जाता है| शारदा देवी के पूजन आरती से उनकी कृपा बनती है और विद्या प्राप्त करने में भी आसानी रहती है| बच्चे विद्या में अच्छा दिखाव कर सकते है| इसे कला की देवी भी कहा जाता है| किसी भी कला के क्षेत्र में अगर आपको अच्छा करना है तो माँ शारदा का आशीर्वाद होना अनिवार्य है| उनके आशीर्वाद से किसी भी कला में पारंगत बना जा सकता है|

शारदा माता का पूजन कब करना चाहिए|

माता का पूजन किसी भी दिन कर सकते है| लेकिन शारदीय नवरात्रि के दौरान माता शारदा का पूजन काफी लाभकारी होता है| इसके लिए एक माता की मूर्ति को स्थापित करे और पुरे पंचोपचार से पूजन करे| इससे माता जल्द ही प्रसन्न होती है| बहोत ही जल्द आपके लिए पूरी विधि के साथ पूजन कैसे किया जाता है उस पर लेख प्रदान करेंगे|

निष्कर्ष

हमें आशा है की आपको sharda mata ki aarti पर का यह लेख पसंद आया होगा| यहाँ पर हमने आपसे mata sharda की आरती के अलावा उनके image और sharda aarti PDF Download का भी option दिया है| अगर आपको हमारा यह लेख या PDF पसंद आये तो अधिक से अधिक लोगो के साथ शेयर करे| पुण्य कर्म के सहभागी बने| धन्यवाद|

यह भी पढ़े

Leave a comment