Manglik Meaning in Hindi: मांगलिक के लिए दो अर्थ निकलते है| यहाँ हम आपसे Manglik Meaning in Hindi में मांगलिक की पूरी परिभाषा व्यक्त करेंगे|
जन्म पत्रिका में कई बार ऐसे योग बनाते है जो जीवन के किसी विशेष क्षेत्र में काफी प्रभाव दिखाते है| मांगलिक योग (Manglik Yog) भू जन्म पत्रिका में एक ऐसा योग है जो काफी जातक को के जीवन में असर देता है| इस लेख के माध्यम से हम आपसे मांगलिक के विषय में पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे|
Table of Contents
Manglik Meaning in Hindi | मांगलिक होने का क्या मतलब है?
“मांगलिक” शब्द जन्मपत्रिका से जुड़ा हुआ एक योग है| जो मंगल ग्रह के द्वारा बनता है| जन्म पत्रिका में जब भी मंगल विशेष स्थिति में बेठता है तब वह मांगलिक योग बनाता है| यह वैवाहिक जीवन से जुड़ा हुआ योग है| जन्म पत्रिका में मंगल जब भी पहले भाव, चौथे भाव, सातवे भाव, आठवे भाव और बारहवे भाव में बैठा हो तब मांगलिक दोष बनता है|
अधिक समज के लिए निचे दिए गये चित्र को देखे| जिसमे हमने पहले,चौथे, सातवे, आठवे और बारहवे भाव में मंगल दिया है|

मांगलिक दोष कितने साल तक रहता है?
ज्योतिष में सभी ग्रहों को एक निश्चित आयु दी गयी है| मांगलिक दोष मंगल की वजह से बनता है इस लिए वह मंगल की आयु तक अपने पुरे प्रभाव को दिखाएगा| वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल की आयु 28 साल तक दी गयी है| अगर किसी भी जातक की जन्म पत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवे, आठवे और बारवे भाव में स्थित है तो ऐसे जातक को 28 साल तक विवाह जैसे विषय में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है|
28 साल की उम्र के बाद अर्थात मंगल की आयु के ख़त्म होने के बाद विवाह में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है|
मांगलिक होने पर क्या करे?
अगर जन्म पत्रिका में मांगलिक दोष बन रहा है, मंगल ऊपर दी गयी जगह पर विराजमान है तब मांगलिक दोष बनता है| ऐसे में व्यक्ति को उसका उचित उपाय करना आवश्यक है| यहाँ हमने निचे कुछ उपाय दिए है जिसे मांगलिक होने पर करना चाहिए|
- कुंभ विवाह, शालिग्राम विवाह या पीपल विवाह जैसे उपाय करे|
- अगर 28 साल की उम्र हो चुकी हो तब मांगलिक दोष अपने आप ही ख़त्म हो चुका होगा|
- किसी वैदिक पंडित के द्वारा मंगल की विशेष पूजा भी करा सकते है|
मंगलदोष के निवारण के अधिक उपाय के लिए यह लेख अवश्य पढ़े|
मांगलिक की शादी मांगलिक से हो सकती है?
विवाह जैसी महत्वपूर्ण बातो में इन सभी बातो का ध्यान रखना काफी आवश्यक है| वैदिक ज्योतिष के अनुसार कोई भी मांगलिक व्यक्ति अन्य मांगलिक व्यक्ति से शादी कर सकता है| अगर लड़का और लड़की दोनों मांगलिक है तो इससे यह दोष ख़तम हो जाता है और अन्य ग्रह अच्छे है तो सुन्दर वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकते है|
आंशिक मांगलिक व्यक्ति मांगलिक से शादी कर सकता है?
मांगलिक दोष दो प्रकार के होते है| जिसमे प्रथम आंशिक मांगलिक दोष और दूसरा मांगलिक दोष| कुछ व्यक्ति को मंगल दोष का प्रभाव अधिक नहीं होता और दुसरे ग्रहों के कारण वह आंशिक मांगलिक दोष बनता है| इसीलिए आंशिक मांगलिक व्यक्ति मांगलिक से शादी करने के लिए कोई ज्योतिषी की सलाह अवश्य लेनी चाहिए| ज्योतिष इस दोष की अन्य गणना के माध्यम से ही बता सकता है की क्या आंशिक मांगलिक व्यक्ति मांगलिक से शादी कर सकता है की नहीं|
Conclusion – Manglik Meaning in Hindi
यहाँ पर हमने आपसे मांगलिक दोष के बारे में अच्छी जानकारी हिंदी में(Manglik Meaning in Hindi) शेयर की है जिससे आपको मांगलिक शब्द की परिभाषा अच्छे से समज आयी होगी| फिर भी अगर आपको इस विषय में कई भी प्रश्न है तो हमें निचे कमेंट करके पूछ सकते है|
यह भी पढ़े