हमारे शास्त्रों में भविष्य कथन के लिए कई सारे रस्ते दिए गए है जैसे की ज्योतिष(astrology), हस्त रेखा विज्ञान(Palmistry), अंक शास्त्र(Numerology) विगेरेह| जिसमे हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) एक बहोत ही उम्दा और सटीक शास्त्र है और इसकी सबसे ख़ास बात यह है की इसमे जन्म समय की सटीकता नहीं चाहिए| आज के इस हस्त रेखा के लेख में हम आपसे lotus sign in palmistry पर इनफार्मेशन शेयर करेंगे|
Lotus sign in palmistry in Hindi
हथेली में कई सारे और कई प्रकार के शुभ चिह्न होते है और इसे हमारे शास्त्रों द्वारा भी मान्यता दी गयी है| जैसे की पद्म(कमल) का चिह्न(Lotus sign in Palmistry), मंदिर का चिह्न(Temple Sign in Palmistry), Fish sign(मछली का चिह्न) | ये सभी चिह्न जीवन में काफी अच्छी मात्र में सुख और धन देते है| जिसमे से आज के इस लेख के द्वारा हम आपसे Lotus sign in palmistry पर बात करेंगे और जानेगे की ये कब बनता है क्या फल देता है और ये sign किस तरह का होता है|
Lotus sign क्या होता है और किस तरह का होता है
Lotus sign दरअसल एक कमल के पुष्प के आकर का एक चिह्न होता है जो हाथ में विविध रेखाओ के माध्यम से बनता है| यह एक सम्पूर्ण कमल की माफक नहीं बनता है लेकिन उसके समान आकृति का आभाष होता है| निचे के image में हमने कुछ इसके प्रकार दिए जिसे अच्छे से समज में आये की हाथ में कमल का निशान कैसा होता है|



हाथ में विविध रेखाओं के माध्यम से एक ऐसा चिह्न बनता है जो कमल के पुष्प(Lotus sign) जैसा दिखता है जिसे हस्तरेखा विज्ञान(Palmistry) auspious Lotus sign कहा जाता है| यह जिस भी व्यक्ति के हाथ में होता है वह जातक काफी भाग्यशाली होता है एवम जीवन में काफी धनवान और सुखी जीवन को भोगता है|
Lotus sign हाथ में हो तब क्या फल प्राप्त होता है
हाथ में कमल का चिह्न होना मतलब भाग्यशाली और धनवान होने का प्रमाणपत्र | जिस भी व्यक्ति के हाथ में इस तरह के चिह्न होते है वह अपने जीवन में कभी भी धन सम्बंधित समस्या का सामना नहीं करेगा| कमल का चिह्न विष्णु भगवान् और लक्ष्मीजी का प्रतिक है| हाथ में कमल का चिह्न होने का अर्थ है की आप पर भगवान् विष्णु और माँ लक्ष्मीजी की अपार कृपा है|
कमल का चिह्न हाथ में होने पर व्यक्ति अपार धन दौलत, अच्छे वाहन मकान का सुख और अच्छी और भाग्यशाली पत्नी का योग बनता है| लेकिन Lotus sign इतना rare है की बहोत से कम लोगो के हाथ में यह देखा जाता है|
Lotus symbol किसके हाथ में और कहा देखने को मिलता है|
यह सिंबल बहोत ही धनवान लोग, देश और राज्य में जिन्होंने अच्छी फेम को अर्जित किया हो और साथ ही अच्छे कर्म के करने वाले है उन लोगो के हाथ में ऐसे चिह्न देखने को मिलते है|
जन्म पत्रिका के माध्यम से भी यह जाना जा सकता है की जिन भी लोगो की जन्म पत्रिका में अच्छे राजयोग के साथ पंचमहापुरुष योग बनता हो उनके हाथ में यह शुभ चिह्न देखने को मिलता है| भद्रमहापुरुष योग जो की बुध के द्वारा निर्मित है और बुध भगवान् विष्णु को रिप्रेजेंट करता है| जिनकी भी जन्म पत्रिका में अच्छा और मजबूत भद्रमहापुरुष योग बनता हो ऐसे जातक के हाथ में भी lotus sign देखने को मिलती है|
हथेली में lotus symbol कई पर भी हो सकता है लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इसकी पर्वत पर और उंगलीयों पर है| हथेली के जिस भी पर्वत पर यह चिह्न देखने को मिलता है उस पर्वत और ग्रह के कारकत्व को शुभ एवं काफी मजबूत बनादेता है|
निष्कर्ष
हथेली में पद्म का चिह्न होना काफी शुभ है| अगर आपके भी हाथ में इस तरह का चिह्न बन रहा है तो इसे वेरीफाई कराने के लिए अपने जन्म पत्रिका में इस तरह का अच्छा योग बन रहा है की नहीं उसे चेक करे| जिससे यह कन्फर्म किया जा सके की सही में यह पद्म का चिह्न(Lotus symbol) है की नहीं|
FAQ. पद्म का चिह्न हाथ में जन्म से ही होता है?
ANS. ऐसा बिलकुल नहीं है नहीं है की यह हाथ में पहले से ही हो यह बाद में भी जब आपका सही समय आनेवाला हो या अच्छे और शुभ ग्रह की दशा शुरू होने वाली हो तब हाथ में सकता है| कुछ लोगो को यह जन्म से भी होता है| लेकिन अधिकतर लोगो को यह समय आने पर रेखा में जब बदलाव आता है तब बनता है|
- यह भी पढ़े: Fingertips in Palmistry Hindi
हमें आशा है की आपको Lotus sign in Indian palmistry [Hindi] के विषय में अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी और अगर आपको इस विषय में और भी कोई प्रश्न है तो आप इसे हमसे कमेंट करके शेयर कर सकते है| आप अपने इस विषय में सुझाव भी दे सकते है| धन्यवाद|
Very nice article, just what I needed.