Ladka Hoga Ya Ladki Jyotish: बहोत से लोग यह जब भी घर में कोई स्त्री गर्भवती हो तब उसे लड़का होगा या लड़की उसे जानने के लिए (Santan Yog Calculator)काफी उत्सुक रहते है| ज्योतिष के माध्यम से यह जाना जा सकता है की गर्भवती को लड़का होगा या लड़की| आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको केरलीय प्रश्न ज्योतिष के कुछ सूत्र के बारे में जानकारी देंगे जिससे आप यह जान सके की गर्भवती को लड़का होगा या लड़की|
Ladka Hoga Ya Ladki Jyotish | लड़का होगा या लड़की
ज्योतिष शास्त्र में कई तकनीक है जिससे हम यह पता लगा सकते है की इस व्यक्ति को संतान के रूप में क्या प्राप्त होगा| जैसे की जन्म पत्रिका में स्थित ग्रहों के माध्यम से, वर्ष कुंडली में स्थित ग्रहों के माध्यम से, तिथि प्रवेश और दशा के माध्यम से, और प्रश्न कुंडली के माध्यम से भी यह जाना जा सकता है की लड़का होगा या लड़की|
इस लेख में हम आपसे केरल की प्रश्न विद्या से कैसे पता करे की लड़का होगा की लड़की उसकी जानकारी प्रदान करेंगे| इस प्रश्न विद्या को हम आपसे बहोत ही आसान भाषा में समजायेंगे जिससे आप खुद ही इसे जान सके| इसे जानने से पहले आपको कुछ आवश्यक जानकारी होने चाहिए|
केरलीय प्रश्न पद्धति में दो सूत्रों के द्वारा यहाँ पता लगाया जाता है.
सूत्र 1 – जिसमे स्त्री गर्भवती है जी नहीं वह पता लगाया जाता है
सूत्र 2 – गर्भवती स्त्री को संतान के रूप में लड़का होगा या लड़की
यहाँ निचे हमने दोनों सूत्रों को विस्तार से उदहारण के साथ संजय है जिससे आपको ये सभी समजने में काफी आसानी होगी|
सूत्र 1
निचे दिए गए सूत्र के माध्यमसे यह पता लगाया जाता है की स्त्री गर्भवती है या नहीं|
“दिन की संख्या को तिन से गुना करने के बाद उसमे तिथि को जोड़े जो भी कुल संख्या मिले उसे 2 से भाग दे अगर 1 बचे तो गर्भवती है और 0 बचे तो गर्भ वती नहीं है|”
सूत्र 1
दिन | संख्या |
---|---|
रविवार | 1 |
सोमवार | 2 |
मंगलवार | 3 |
बुधवार | 4 |
गुरूवार | 5 |
शुक्रवार | 6 |
शनिवार | 7 |
जिस दिन भी आपके मन में यह प्रश्न आये की लड़का होगा की लड़की उस दिन सबसे पहले आप दिन की संख्या को तिन से गुणा करे|
तिथि | संख्या |
---|---|
शुक्लपक्ष 1 | 1 |
शुक्लपक्ष 2 | 2 |
शुक्लपक्ष 3 | 3 |
शुक्लपक्ष 4 | 4 |
शुक्लपक्ष 5 | 5 |
शुक्लपक्ष 6 | 6 |
शुक्लपक्ष 7 | 7 |
शुक्लपक्ष 8 | 8 |
शुक्लपक्ष 9 | 9 |
शुक्लपक्ष 10 | 10 |
शुक्लपक्ष 11 | 11 |
शुक्लपक्ष 12 | 12 |
शुक्लपक्ष 13 | 13 |
शुक्लपक्ष 14 | 14 |
पूर्णिमा | 15 |
कृष्णपक्ष 1 | 16 |
कृष्णपक्ष 2 | 17 |
कृष्णपक्ष 3 | 18 |
कृष्णपक्ष 4 | 19 |
कृष्णपक्ष 5 | 20 |
कृष्णपक्ष 6 | 21 |
कृष्णपक्ष 7 | 22 |
कृष्णपक्ष 8 | 23 |
कृष्णपक्ष 9 | 24 |
कृष्णपक्ष 10 | 25 |
कृष्णपक्ष 11 | 26 |
कृष्णपक्ष 12 | 27 |
कृष्णपक्ष 13 | 28 |
कृष्णपक्ष 14 | 29 |
अमावस्या | 30 |
बाद में उस दिन की तिथि के अनुरूप संख्या को उसमे जोड़े और 2 से भाग चलाये| अगर 1 बचे तो गर्भ वती है और 0 बचे तो गर्भ वती नहीं है| अगर आप जिस दिन भी इसका प्रयोग कर रहे है उस दिन बुधवार है और कृष्णपक्ष 2 है तब (4*3) + 17 = 29 हुआ| अब 29 का 2 से भाग चलाने पर शेष के रूप में 1 बचेगा अर्थात स्त्री गर्भवती है|
गर्भवती है की नहीं यह जानने के बाद लड़का होगा या लड़की यह जानने के लिये सूत्र 2 का प्रयोग किया जाता है|
सूत्र 2
सूत्र 2 निचे दिया गया है जिसे समजने के लिए निचे दिए गए टेबल को देखे|
लड़का होगा या लड़की यह जानने के लिये सूत्र: (A + B + C + D + E)/7
सूचक | निर्देश |
---|---|
A | दिन |
B | तिथि |
C | नक्षत्र |
D | योग |
E | स्त्री के नाम के अक्षरों की संख्या (संस्कृत या हिंदी) |
नक्षत्र और योग दोनों की संख्या 27 है| जिसमे नक्षत्र अश्विनी से रेवती तक 1 से 27 तक और योग विषकुंभ से लेकर वैधृति तक 1 से 27 की संख्या
- नक्षत्र का क्रम देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
- योग का क्रम देखने के लिए यहाँ क्लिक करे|
जिस दिन भी आप के मन में प्रश्न हो उस दिन ऊपर दिए गए सूत्र में अनुरूप संख्या रखकर योग करे और सात से भाग चलाये| अगर शेष के रूप में 1, 3, या 5 बचे तो संतान के रूप में लड़का होगा और 2, 4, 6 बचे तब संतान के रूप में लड़की होगी|
उदहारण के रूप में देखे फरवरी 12, 1982 का दिन है और लड़की का नाम आरती है तब सभी सूत्र 2 में सभी अंक 6(दिन)+20(तिथि)+13(नक्षत्र)+9(योग)+3(नाम के अक्षर के अंक)= 51/7 करने पर 2 बचे अर्थात संतान के रूप में लड़की होगी|
यहाँ पर हमने आपसे Ladka Hoga Ya Ladki Jyotish | लड़का होगा या लड़की उस पर ज्योतिष के माध्यम से कैसे देखे उस पर जानकारी दी है| अगर आपको इस विषय में कोई भी समजने में समस्या आ रही है तो हमें कमेंट कर अवश्य बताये| हम आपकी अवश्य मदद करेंगे| यह लेख “प्रबोध पुरोहित” की प्रश्न ज्योतिष पर आधारित बुक “इजी प्रश्न सीक्रेट” पर से लिया गया है|
Mujhe Ladki chahiye milegi Ki nahi milegi