आज के इस Celebrity Horoscope Analysis में हम Narendra Modi Birth Chart (Horoscope) का Analysis करेंगे |
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी का जन्म मोदी-घांची-तेली समुदाय के एक गरीब परिवार में हुआ था| एक बच्चे के रूप में वह अपने पिता को चाय बेचने में मदद करते थे और वही से शुरू हुए जीवनमें किस्मत ने आज उनको भारत के शीर्ष स्थान पहुचाया है| आज के इस लेख Celebrity Horoscope Analysis में हम आपसे Narendramodi की जन्म पत्रिका का analysis बताएँगे|
Table of Contents
Horoscope of Narendra Modi

Planet position in modi’s Birth Chart | |
---|---|
Planet | Longitude |
Lagna | 1 Sc 15′ 43.83″ Visa |
Sun – DK | 0 Vi 36′ 45.24″ UPha |
Moon – MK | 8 Sc 49′ 23.87″ Anu |
Mars – PK | 0 Sc 57′ 05.02″ Visa |
Mercury (R) – GK | 0 Vi 47′ 45.45″ UPha |
Jupiter (R) – PiK | 6 Aq 36′ 26.62″ Dhan |
Venus – BK | 15 Le 42′ 51.01″ PPha |
Saturn – AK | 29 Le 40′ 26.77″ UPha |
Rahu – AmK | 5 Pi 13′ 57.19″ UBha |
Ketu | 5 Vi 13′ 57.19″ UPha |
Narendra Modi Horoscope Analysis
नरेन्द्र मोदी की जन्म पत्रिका के सन्दर्भ में कई तरह की असमानता ज्योतिषों के बिच है| कुछ ज्योतिषी उनकी तुला लग्न की जन्म पत्रिका का प्रयोग करते है तो कुछ वृश्चिक लग्न की जन्म पत्रिका का भी प्रयोग करते है| आज के इस लेख में हम उनकी जन्म पत्रिका का एनालिसिस वृश्चिक लग्न की पत्रिका को मान कर करेंगे क्योंकि इसे हमने अपने अनुभव में काफी खरा पाया है|
उनका लग्न वृश्चिक लग्न में लग्न स्वामी मंगल उनकी जन्म पत्रिका में लग्न में ही बैठे हुए है| लग्न भाव में नौवे भाव का स्वामी जो की भाग्य भाव का स्वामी कहा जाता है वह भी मंगल के साथ बैठा है| लग्न स्थान में चन्द्र मंगल (प्रथम और नवम भाव के स्वामी) की युति शुभ मानी जाती है|
Narendra Modi की जन्म पत्रिका में चन्द्र और मंगल नीचभंग राज योग का निर्माण कर रहे है| लग्न में बनते राज योगो में इसका अलग ही महत्व है और वह हम नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व में हम आसानी से देख सकते है| मंगल साथ में जन्म पत्रिका में छट्ठे भाव का स्वामी होकर प्रथम भाव में विराजमान है जो जीवन में शत्रुता और शत्रु पर विजय को दर्शाता है|
नरेन्द्र मोदी की जन्मपत्रिका में द्वितीय और पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति चोथे भाव में स्थित है और शनि कर्म स्थान दशम भाव में स्थित है| शनि लग्न, लग्नेश और बृहस्पति केंद्र में होना किसी भी जातक के लिए काफी शुभ होता है| चोथे भाव में बृहस्पति की वजह से उनकी लोकप्रियता बहोत है| दशम कर्म भाव में शनि कर्मार्थ बनाता है और नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व में हम यह आसानी से देख सकते है की वे इतनी उम्र में भी कितने मेहनती है| राहु उंकी जन्म पत्रिका में पंचम भाव में स्थित है| ग्यार्वे भाव में सूर्य बुध और केतु की युति है| दशम भाव का स्वामी ग्यार्वे भाव में स्थित होना व्यक्ति को खासकर राजनीति में अच्छा मान और पद दिलाता है| ग्यार्वे भाव में बुध उच्च का हिने की वजह से वह अपने जीवन का उतरार्ध में काफी सुखिमय जीवन का आनंद ले रहे है|
Important Event In Narendra modi’s life
नरेन्द्र मोदी के बचपन का समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अपने स्थानीय शाखा (प्रशिक्षण सत्र) और अपने पिता की चाय की दूकान पर बिता| शाखा में वह लक्ष्मणराव इनामदार (वकील साहेब) नाम के प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाक़ात की और वह आरएसएस में जुड़ गए|
1968 में 18 साल की उम्र में उनके परिवार ने उनकी शादी जशोदाबेन से करा दी। यह बुध की महा दशा में चंद्रमा की अन्तर्दशा चल रही थी और चन्द्रमा उनके सप्तम भाव को देख रहां था| उसके तुरंत बाद जब उन्होंने अपना हाई स्कूल पूरा किया, तो उन्होंने घर छोड़ दिया और लगभग दो साल तक भटकते रहे और कई आध्यात्मिक केंद्रों का दौरा किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्रमा उनका 9 वां स्वामी है जो अध्यात्म से जुड़ा है।
Why Narendra Modi choose profession as politics
1970 की शुरुआत में, बुध-मंगल के समय में वह घर लौट आये और अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए| वहां, मोदी अपने चाचा के साथ रहते थे,| मंगल लग्नपति है और घर को दर्शाता है और वह 6 वाँ स्वामी भी है जो चाचा को दर्शाता है।
1972 में उन्होंने अपने चाचा के लिए काम करना बंद कर दिया और आरएसएस के लिए पूर्णकालिक प्रचारक बन गए|
1979 में वह दिल्ली में आरएसएस के लिए काम करने चले गए लेकिन जल्द ही गुजरात लौट आए और उन्हें आरएसएस द्वारा भाजपा में सौंपा गया। 1987 में मोदी ने अहमदाबाद नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अभियान को व्यवस्थित करने में मदद की, जिसे भाजपा ने आराम से जीता| यह शुक्र-शुक्र में था और शुक्र 10 वें घर में स्थित है रखा गया है और उनके लिए एक राजयोग है।
उन्होंने उच्च अध्ययन शुरू किया और 1982 में, उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की उपाधि प्राप्त की, जो बाहरी दूरस्थ शिक्षा के छात्र थे। यह केतु-बृहस्पति में था। 1995 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए मोदी की चुनावी रणनीति को जवाबदार माना गया था। उसी वर्ष नवंबर में मोदी को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव चुना गया और नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। यह शुक्र-बृहस्पति में था, जो दोनों उनके लिए राजयोग कारक हैं।
उनकी रणनीति को भाजपा के लिए 1998 के चुनावों में समग्र बहुमत जीतने का श्रेय दिया गया था, और मोदी को भाजपा महासचिव (संगठन) के रूप में पदोन्नत किया गया था। यह शुक्र-शनि की अवधि के दौरान था और शनि शक्तिशाली रूप से अपने 10 वें घर में स्थित है|
Narendra Modi as a CM in Gujrat
2001 में, गुजरात के सीएम केशुभाई पटेल के ख़राब स्वास्थ्य और चुनावी प्रदर्शन में असफलता के कारण खुद को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिस्थापित किया। 24 फरवरी 2002 को उन्होंने राजकोट – निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव जीतकर गुजरात राज्य की विधायिका में प्रवेश किया। यह बुध के अंतर्दशा के दौरान हुआ था जो उनकी जन्म पत्रिका में ग्यारवे भाव में उच्च के होकर बेठे है|
2002 Riot and Narendra Modi
फरवरी गुजरात दंगे के बाद मोदी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रेस में प्रतिकूल आलोचना मिली। परिणामस्वरूप गुजरात विधानसभा भंग कर दी गई और दिसंबर 2002 में फिर से चुनाव हुए जिसे मोदी और भाजपा ने अच्छे बहुमत से जीता और वह फिर से सीएम बने। पूरे सूर्य महादशा और फिर चंद्रमा महादशा ने उन्हें 2014 के भारतीय विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने तक बार-बार जीत दिलाई।
2014 में प्रिमिनिस्टर: मोदी की अगुवाई में चन्द्र-बृहस्पति के समय में बीजेपी ने शानदार तरीके से चुनाव जीते और उन्हें न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई।
आगामी 2024 चुनावों की अवधि में भी वह मंगल-शनि और मंगल बुध के दसा-अंर्तदशा के दौर से गुजर रहा होगा और दोनों ही शक्तिशाली राजयोग कारक होंगे, वह निश्चित रूप से जीतेगे।
Rajyog in Narendra Modi Birth Chart
Rajyoga Name | Planet | Result |
Ruchaka | Ma | Natural leader |
Vosi | Ve, Sa | Skillful, charitable and learned |
Nipuna (Budha-Aditya) | Me, Su | Skillful, expert, well-known and respected |
Chandra-Mangala | Mo, Ma | Worldly-wise and materially successful |
Gaja-Kesari | Mo, Ju | Famous and virtuous |
Maalaa | Benefics in 3 kendras | Throughout life Happy, comforts and luxuries |
Parvata | Mo, Ju, Ve | Fortunate, charitable, eloquent, easy-going, famous |
Kaahala | Sa, Ju | Strong, bold, cunning, leads a large army |
Sankha | Ju, Ma | Wealth, good spouse and children, kind, pious, intelligent, long-lived |
Bheri | Ma, Ju, Ve, Mo | Wealth, good spouse and children, fame, character, virtuous, religious |
Kalpadruma/Parijata | Ma, Ma, Ma, Mo | King, principled, warrior, prosperous, strong, kind |
Pushkala | Ma, Ma, Mo | Eloquent, wealthy, famous, respected by kings |
Raja/Lakshmi | Ma, Mo | Fortunate and high achiever |
Rajayoga | Sa, Ju | Successful and high achievements |
Rajayoga | Ve, Ju | Successful and high achievements |
Yogada (HL) | Mo | Wealth and prosperity |
Yogada (HL) | Ma | Wealth and prosperity |
Raja Sambandha | Ra, Su | An important person in a king’s court |
Raja Sambandha | Ra and Sa | A famous minister |
यहाँ हमने नरेन्द्र मोदी की जन्मपत्रिका का एनालिसिस दिया है साथ ही उनके जन्म पत्रिका में बन रहे कुछ महत्वपूर्ण राजयोग के सन्दर्भ में जानकारी भी दी है|
12 thoughts on “Narendra Modi Horoscope Analysis in Hindi”