हंस योग(Hamsa yoga)
Table of Content
जन्म पत्रिका पञ्च महापुरुष योग की अलग ही विशेषता है| पंच महापुरुष योग ज्योतिष(Astrology) के मूल पांच ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि के द्वारा बनते है| आज के इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ पंच महापुरुष योग में से एक हंस योग (हंस महापुरुष योग) के बारे में बात करेंगे|
Formation of Hamsa Yoga
हंस योग Birth Chart में गुरु के द्वारा बनता है| गुरु को जन्म पत्रिका में विद्या बुद्धि, धन, पुत्र, जैसे महत्वपूर्ण पहलु के लिए देखा जाता है | जब भी किसी जातक की जन्म पत्रिका में गुरु केंद्र स्थान में मतलब की पहले भाव, चोथे भाव, सप्तम भाव और दशम भाव में से किसी एक भाव में आये तब हंस योग का निर्माण होता है| हंस योग ज्योतिष(Astrology) में निम्न लिखित संभावना से बनता है|
जन्म पत्रिका में केंद्र स्थान का विशेष महत्व है| हंस महापुरुष योग ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह स्वराशी धनु अथवा मीन में होकर केंद्र स्थान में स्थित हो तब हंस महापुरुष योग बनता है| और
जन्म पत्रिका में गुरु ग्रह कर्क राशी(बृहस्पति यहाँ पर उच्च का होता है) में हो तब भी हंस महापुरुष योग का निर्माण होता है|
Result of Hamsa Yoga
Hamsa Yoga पंच महापुरुष योग के अंतर्गत आता है| Hamsa Mahapurush Yoga में जन्म लेने वाले व्यक्ति के लिए शास्त्रों में निम्न लिखित फल दिया है|
- जातक बुद्धिशाली होता और साथ ही अच्छी शिक्षा भी ग्रहण करने में सक्षम होता है|
- जातक अच्छा सुखी और पुत्रादि युक्त जीवन को व्यतीत करता है|
- शत्रु पर को अपनी बुद्धि और विद्या से विजय को प्राप्त करता है|
- जातक स्वभाव से शांत, दयालु, परोपकारी, और तेजस्वी होता है|
- जातक कई प्रकारी कि विभिन्न विद्या में पारंगत होता है|
- हंस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति में बृहस्पति सम्बंधित गुण जैसे आध्यात्मिकता, धार्मिकता, जैसे गुण दिखने को मिलते है|
- व्यक्ति शारीर और कद से बड़ा और लम्बा जीवन जीने वाला होता है|
- यह अन्य लोगो से काफी मान और सन्मान प्राप्त करते है|
OUR EXPERIENCE ON HAMSA MAHAPURUSH YOGA
हमने अपने अनुभवों में यह प्राप्त किया है की जब भी Birth Chart में गुरु मिथुन और कन्या लग्न में अकारक ग्रह माना जाता है| मिथुन लग्न और कन्या लग्न के लिए गुरु से बना हंस योग ज्यादातर जन्म पत्रिका में फल नहीं देते है| लेकिन दुसरे अच्छे योग और राज योग के कारण फल मिल सकता है|
हंस योग बनता है या नहीं बनता
लग्न | हंस योग बनता है की नहीं |
मेष लग्न | नहीं बनता |
वृषभ लग्न | नहीं बनता |
मिथुन लगन | बनता है |
कर्क लग्न | नहीं बनता |
सिंह लग्न | नहीं बनता |
कन्या लग्न | बनता है |
तुला लग्न | नहीं बनता |
वृश्चिक लग्न | नहीं बनता |
धनु लग्न | बनता है |
मकर लग्न | नहीं बनता |
कुम्भ लग्न | नहीं बनता |
मीन लग्न | बनता है |
हंस महापुरुष योग का भंग (Cancellation of Hamsa Yoga)
किसी भी शुभ योग या राजयोग का फल लग्न, चन्द्र लग्न और सूर्य लग्न पर भी आधारित होता है| ऐसे में Birth Chart में लग्न, सूर्य और चन्द्रमा की स्थिति मजबूत न होने पर हंस महापुरुष योग का फल कम मिलता है|
हंस योग बनाता गुरु अगर सूर्य अथवा चन्द्र से युति करने पर भी इस योग का फल कम हो जाता है|
Hamsa Yoga strength and Analysis
हंस योग की मजबूत स्थिति जन्म पत्रिका में गुरु की स्थिति और गुरु के साथ युति और दृष्टि सम्बन्ध से जुड़े हुए अन्य ग्रह पर आधारित होती है| जन्म पत्रिका में जब बृहस्पति अपने से विरोध स्वाभाव के ग्रह जैसे की बुध के साथ युति या द्रष्टि सम्बन्ध से जुड़ता है तो हंस योग कमजोर होता है|
Birth Chart में गुरु अच्छी स्थिति में हो लेकिन नवमांश में गुरु अच्छी स्थिति में न हो तब भी हंस योग कमजोर होता है|
किसी भी ग्रह की मजबूती को गिनने के लिए शास्त्रों में कई तरह की प्रक्रिया बताई गयी है| जैसे की षड्वार्गीय बल, सप्त वर्गीय बल, विम्शोपक बल, अष्टकवर्गीय बल| इन सभी में अगर गुरु की स्थिति अच्छी हो तो हंस योग का फल अच्छा मिलता है| अगर इन मे सभी में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है तो हंस योग का फल कम मिलता है|
बृहस्पति यदि पाप कर्तरी योग में हो तब भी हंस योग की मजबूती कम हो जाती है|
छठे, आठवे या बारावे भाव के स्वामी अगर गुरु के साथ स्थित हो तब भी गुरु कमजोर होता है और हंस योग का फल कम मिलता है|
हंस योग का फल कब मिलता है(Timing of Hamsa Yoga Fructification)
हंस योग का फल मिलने की सबसे अधिक संभावना गुरु ग्रह की महादशा में और अन्तर्दशा में होती है| कभी कभी अगर Birth Chart में कुछ अन्य शुभ योग की उपस्थिति हो या शुभ ग्रह बृहस्पति से जुड़े हुए हो तब उनकी दशा और महादशा मे भी हंस योग का फल मिल सकता है|
Celebrities with Hamsa Yoga
कई सेलेब्रेटी और खास कर जो व्यवसाय, पॉलिटिक्स एजुकेशन से जुड़े हुए है उनमे हंस योग अधिक दिखने को मिलता है| हमने यहाँ आपके कुछ उदहारण प्रस्तुत किया है जिनकी Birth Chart में हंस योग बनता है|
Harivansh rai bachchan With Hamsa yoga

Jay mehta Birth Chart with Hamsa yoga

Christopher Kennedy Birth Chart With Hamsa mahapurusha yoga

Hamsa yoga and Career
गुरु ग्रह जीवन के महत्वपूर्ण पहलू जैसे की विद्या, आध्यात्म पर अपना अधिकार रखता है| Birth Chart में बृहस्पति ग्रह अच्छा होने पर और हंस महापुरुष जैसा योग बना रहा हो तो जातक को ज्योतिष(Astrology), अध्यात्म, राजनीति, भक्ति, विद्या, जैसे क्षेत्रो से जुड़े हुए काम में सफलता की संभावना अधिक होती है|
Hamsa Yoga in Different House
House | Result |
1st House | प्रथम भाव ज्योतिष(Astrology) में शरीर और विचार करने की शक्ति के लिए देखा जाता है| प्रथम भाव में हंस महापुरुष योग बनने से जातक का स्वस्थ अच्छा रहता है और अच्छा विचारक होता है| |
4th House | चतुर्थ भाव में हंस महापुरुष योग बनने से जातक को अचल सम्पति में अच्छा लाभ होता है| जातक माता का सुख अच्छा मिलता है| |
7th House | सप्तम भाव में हंस महापुरुष राजयोग का शुभफल व्यवसाय और विवाह जैसी बातो में दिखने को मिलता है| |
10th House | दशम भाव में हंस महापुरुष राजयोग प्रोफेशन, राजनीति, और पिता सुख के बारे में अच्छा फल देता है| |
1 thought on “Hamsa Yoga in Vedic Astrology(Hindi)”