Amala yoga in Hindi | अमला कीर्ति योग का फल

जन्म पत्रिका में कई तरह के शुभ योग बनते है जो जीवन में अच्छा नाम, पैसा और कई तरह के सुख देने के लिए पर्याप्त है| आज हम उसी तरह के राजयोग और शुभ योग में से एक अमला योग(Amala Yoga) के बारे में आपको इनफार्मेशन देने वाले है|

इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ अमला योग(Amala Yoga in Hindi) कैसे बनता है, अमला योग का फल (Result of Amala Yoga) और इस योग के उदाहरण (celebrity Example of Amala yoga ) के बारे में इनफार्मेशन देंगे|

अमला योग(Amala Yoga in Hindi) | Amala kirti yoga

ज्योतिष में अमला योग को दुसरे नाम अमला कीर्ति योग से भी जाना जाता है| यह योग व्यक्ति के मान और सन्मान के साथ जुड़ा हुआ होने के कारण इसे अमला कीर्ति योग कहा जाता है| (कीर्ति = सन्मान, प्रतिष्ठा)

जब भी जन्म पत्रिका में लग्न से या चन्द्र लग्न से कोई भी शुभ ग्रह जैसे की चन्द्र, बुध, गुरु, और शुक्र दशम भाव में स्थित हो तब अमला योग (Amala yoga) बनता है| दशम भाव व्यक्ति की कीर्ति से जुड़ा होने के कारण कभी कभी इसे अमला कीर्ति योग भी कहा जाता है|

Result: अमला योग का फल (Amala Yoga in Hindi)

अमला योग दशम भाव से बनता है और दशम भाव जातक के मान-सन्मान और प्रतिष्ठा के लिए देखा जाता है| जिस भी व्यक्ति की जन्म पत्रिका में अमला योग बनता है वह ऐसी प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है जो लम्बे समय तक साथ रहे| वह समृद्ध और सुखमयी जीवन को जीता है|

अमलायोग का फल जातक को जो भी ग्रह यह योग बना रहा है उस ग्रह की दशा में मिलता है| अमला योग चन्द्र लग्न और लग्न से बनता है| यह चार प्रकार से बनता है जैसे की,

  • चन्द्र के द्वारा बनता अमला योग
  • बुध के द्वारा बनता अमला योग
  • गुरु के द्वारा अमला योग
  • शुक्र के द्वारा बनता अमला योग

चन्द्र के द्वारा बनते इस योग में चन्द्र का शुभ होना काफी आवश्यक है| अगर चन्द्र पूर्णिमा के आसपास को हो तो चन्द्र को शुभ माना जाता है| ऐसे व्यक्ति के करियर पर माँ का प्रभाव अधिक होता है| जीवन में चन्द्र की दशा खूब लाभ दायक रहेगी| व्यक्ति सफ़ेद रंग की वस्तु या पानी सम्बंधित वास्तु से जुड़ कर व्यवसाय करे तो उसमे अधिक लाभ होता है|

  • बिल गेट्स की की जन्म पत्रिका में चन्द्र के द्वारा यह अमला योग बनता है|

बुध के द्वारा बनते इस योग में कभी बुध का शुभ होना और पाप ग्रह से दूर होना आवश्यक है| कुछ ज्योतिषी सूर्य का साथ होना अच्छा मानते है तो कुछ नहीं भी मानते| बुध के द्वारा बनाते इस योग के माध्यम से व्यवसाय में अधिक सफलता मिलती है| जातक मार्केटिंग जैसे व्यवसाय से धनार्जन भी कर सकता है|

  • गौतम अदानी की जन्म पत्रिका में यह योग बन रहा है|

गुरु से बनाते इस योग के लिए गुरु का शुभ भाव का स्वामी होना चाहिए| गुरु जिस भी व्यक्ति जन्म पत्रिका में अमला कीर्ति योग (Amala kirti Yoga) बनाता है वह व्यक्ति अपने जीवन में पिटा से सहयोग अच्छा प्राप्त करता है| जीवन एक आदर्शो के साथ जीकर आपना एवम अपने कुटुंब का नाम आगे बढाता है| जीवन के सभी पड़ाव और संघर्ष में अपने आपको धेर्य से स्थापित करता है नाम एवं सुख की प्राप्ति करता है|

  • अनिल अम्बानी की जन्म पत्रिका में यह योग बन रहा है|

शुक्र के द्वारा बनता अमला योग जातक को काफि अच्छे फल प्रदान करता है| दशम भाव में शुक्र का प्रभाव होने के कारण व्यक्ति के कार्य क्षेत्र के शुक्र का प्रभाव अधिक दिखने को मिलेगा|

हमें आशा है की आपको अमला कीर्ति योग (Amala Yoga in hindi) के विषम में अच्छी इनफार्मेशन मिली होगी| अगर आप और भी इस विषय में जानना चाहते है या इस विषय में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें पूछ सकते है| आपकी जन्म पत्रिका में यह योग बन रहा है की नहीं यह जानने के लिए कांटेक्ट उस पेज या सर्विस पेज पर जाकर हमसे संपर्क करे| हम आपको बहोत जल्द ही आपके प्रश्न एवम परेशानी का सही निवारण प्रदान करेंगे|

Leave a comment