मेष लग्न | All about Aries Ascendant in Hindi

जब जातक का जन्म होता है तब पूर्व दिशा में जो भी राशि उदित होती है उसे लग्न कहा जाता हे| लग्न से ही जातक का स्वभाव, मानसिकता, व्यक्तित्व सब निर्देशित होता है| आज हम इस लेख में मेष लग्न(Aries Ascendant) वालो के स्वभाव, मानसिकता, व्यक्तित्व पर चर्चा करेंगे |

Table of Content

मेष लग्न के लोगो का शारीरिक दिखाव (Physical Appearance of Aries Ascendant)
मेष लग्न के लोगो की प्रकृति (Psychology Appearance of Aries Ascendant)
मेष लग्न के लिए अच्छे और बुरे ग्रह (Beneficial or malefic planet for Aries Ascendant)
मेष लग्न के लिए ग्रह का प्रभाव (Planet and Its role for Aries Ascendant in Hindi)
मेष लग्न के लिए रत्न की पसंदगी (Stone Suggestion for Aries Ascendant)
मेष लग्न के प्रसिद्द व्यक्ति (Celebrities of Aries Ascendant)
हेल्थ (Health and Aries Ascendant Hindi)

Physical Appearance of Aries Ascendant(मेष लग्न)

मेष लग्न के लोगो का शारीरिक गठन मध्यम प्रकार का होता है और सामान्य तौर पर उनकी स्किन का रंग गेहू जेसा होता है|उनकी नजर हमेशा ही काफी असरदार होती है और उनकी आखो का आकर गोलाकार होता है| उनकी गर्दन और उनका चहेरा लम्बा होता है | ज्यादातर केसों में उनके ललाट या सर के हिस्सों में कुछ घाव के निशान देखनेको मिल सकते है |मेष लग्न के जातक अक्सर तेज गति से चलता है, सिर थोड़ा आगे झुका हुआ होता है। चौड़े कंधे और पतले कूल्हे आम हैं। उनके चहरे पर हमेशा ही एक विशिष्ट तेज दिखने को मिलता है|

Psychology Appearance of Aries Ascendant(मेष लग्न)

ये लोग स्वतंत्र विचारो वाले होते हे साथ ही वो निर्भय भी होते है जो किसी से डरते नहीं है | वो कभी कभी ज्यादा इमोशनल हो जाते है| मेष लग्न वाले स्वाभाव से उग्रवादी साथ ही निखालस भी होते है| उनका हमेशा ही यही मानना होता है की बाकी उनके साथी और मित्र उनके ही विचार और सिद्धांत पर चले और अगर ऐसा नहीं होता हे तो ये लोग उनसे काफी गुस्सा भी हो जाते है| अपने चंचल स्वाभाव होने की वजह से वह अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही बदलाव करते रहते है |

ऐसे जातक स्पष्टवक्ता, बुध्धिमान , पित प्रधान चंचल,उग्र,आनंदित और इमोशन से भरे हुए होते है |
वे लोग अन्य की सलाह को ज्यादातर नजर अंदाज ही करते है|किसी भी बात पर उनका गुस्सा कुछ ही समय का होता है | और वे हर बात पर सबसे आगे रहने की होड़ में लगे रहते है | कभी कभी वो स्वलक्षी(स्वार्थी) भी लगते है| लेकिन वह दिल से साफ़ और कोई दुर्भावना उनके मन में नहीं होती है| वे अपने कार्य में अपनी बुद्धि से सफलता हासिल करते है |

मेष राशि वाले लोग स्वाभाव से तेज होते हैं। मेष लग्न के जातक कार्य करने से पहले सोचते नहीं है। आगे की योजना बनाना इन्हें पसंद नहीं है| मेष लग्न के लोग अधिक हलचल के बिना ही आसानी से चार्ज हो जाते है।

मेष लग्न के जातक अधिक आक्रामक होते है। उनके पास एक युवा सोच होती है| आम तौर पर वो जो चाहते है उसे पाने के लिए वे हर संभव कोशिश करते है |

मेष लग्न वाले कुछ लोग अच्छे प्रतिस्पर्धी होते हैं| किसी भी प्रतिस्पर्धा के लिए वे जल्दी से तैयार हो जाते हैं| उनका स्वभाव भी तेज है। मेष लग्न के जातक आक्रामकता को अधिक प्यार करते है | वे हमेशा जिन चीजों को शुरू करते हैं उन्हें खत्म करना आसान नहीं होता|

वे आत्म निर्भर होते है और हमेशा ही स्वतंत्र रूप से आगे चलने के बारे में सोचते है|

Health and Aries Ascendant(मेष लग्न) Hindi

चेहरे और कंधों पर चकत्ते और मुँहासे कभी-कभी होते हैं।सिरदर्द, साइनस और आंखों की समस्याएं इस जातक के लिए आम बात होती है|

Beneficial or malefic planet for Aries Ascendant

planet Good or Bad
सूर्य (Sun)Good
चन्द्र(Moon)Good
मंगल(Mars)Good
बुध(Mercury)Bad
गुरु(Jupiter)Good
शुक्र(Venus)Bad
शनि(Saturn)Bad

Planet and Its role for Aries Ascendant in Hindi

सूर्य(Sun): मेष लग्न के जातक के लिए सूर्य उनके पंचम भाव का स्वामी बनता है जो की काफी शुभ फल प्रदान करता है| पंचम भाव से जातक की पढ़ाई, बच्चे, रोमांस आदि का कारक ग्रह है| अगर जन्म पत्रिका में सूर्य अच्छे से अच्छे से स्थित हो तो आपको इन सभी बातो का अच्छा लाभ मिल सकता है|

चन्द्र(Moon): चन्द्र आपके जन्म पत्रिका में चोथे भाव का स्वामी है| चोथे भाव का स्वामी घर वाहन और भूमि सुख का कारक ग्रह है| अगर ये अच्छे से स्थित हो तो आप आसानी घर और भूमि का अच्छे से प्राप्त कर सकते है|

मंगल(Mars): मंगल आपकी जन्म पत्रिका में पहले और आठवे भाव का स्वामी ग्रह है| पहला भाव और मंगल आपके शरीर और आपके विचार पर प्रतिनिधित्व करता है| आठवा भाव आपके पूर्वजो की सम्पति जैसी अच्छी चीज और कुछ मृत्यु जैसी खराब चीजे को भी दर्शाता है|

बुध(Mercury): बुध आपकी जन्म पत्रिका में तीसरे और छट्ठे भाव पर प्रतिनिधित्व करता है| बुध आपके लिए अच्छा फल दायक नहीं है| बुध आपके पराक्रम भाव और रोग भाव का प्रतिनिधित्व करता है|

गुरु(Jupiter): गुरु आपके लिए नवम भाव और बाहरवे भाव का प्रतिनिधित्व करता है| नवम भाव आपके लिए लम्बी दुरी की यात्रा और धार्मिक तीर्थ स्थान की यात्रा के साथ आपके भाग्य को भी दर्शाता है| बाहरवे भाव का स्वामी मोक्ष का कारक माना गया है|

शुक्र(Venus): शुक्र आपकी जन्म पत्रिका में दुसरे और सातवे भाव का स्वामी ग्रह है| शुक्र आपके लिए मारक ग्रह है| आपकी जन्म पत्रिका में धन भाव, विवाह और व्यवसायिक साजेदारी जैसे महत्व के पहलू पर शुक्र का प्रतिनिधित्व है|

शनि(Saturn): शनि आपकी जन्म पत्रिका में दशम भाव और ग्यारवे भाव का स्वामी है| शनि भी आपके लिए मारक ग्रह माना जाता है| लेकिन वह आपके प्रोफेशन और प्रोफेशन से लाभ को दर्शाता है| शनि अगर आपकी जन्म पत्रिका में अच्छी स्थिति में है तो आप प्रोफेशन के संदर्भ में काफी भाग्यशाली हो सकते है|

मेष लग्न के लिए रत्न की पसंदगी (Stone Suggestion for Aries Ascendant)

मेष लग्न के लिए सूर्य, चन्द्र, मंगल और गुरु ग्रह सबसे अच्छे है| आपके लिए इन ग्रह में से किसी एक ग्रह का रत्न पहनना काफी अच्छा रहेंगा|

  • सूर्य के लिए माणेक
  • चन्द्र के लिए मोती
  • मंगल के लिए मूंगा
  • गुरु के लिए पुखराज

Celebrities of Aries Ascendant

  • रिहाना
  • शकीरा
  • एलेग्जेंडर द ग्रेट
  • नोस्त्रदुमस
  • जयाप्रदा
  • अक्षय खन्ना
  • स्मृति ईरानी
  • प्रभुदेवा
  • रानी मुखर्जी
  • लारा दत्ता
  • रिचर्ड बर्टन,
  • चे ग्वेरा,
  • पेनेलोप क्रूज़,
  • बारबरा स्ट्रीसेंड,
  • हीथ लेजर,
  • केंडल जेनर,
  • जोन बैज़,
  • जेम्स डीन,
  • हिना लॉकलियर,
  • जोन कोलिन्स
  • जॉन लेनन,
  • बेटेट मिडलर रेगलर,
  • इविता पेरोन,
  • मार्टिना नवरातिलोवा,

हमें आशा है की आपको मेष लग्न (Aries Ascendant) के सदर्भ में अच्छी इनफार्मेशन मिली होगी| अगर आपको और भी इस विषय में कोई भी प्रश्न है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है|

मेष लग्न तुला लग्न
वृषभ लग्न वृश्चिक लग्न
मिथुन लग्न धनु लग्न
कर्क लग्न मकर लग्न
सिंह लग्न कुम्भ लग्न
कन्या लग्न मीन लग्न

2 thoughts on “मेष लग्न | All about Aries Ascendant in Hindi”

Leave a comment